इस संग्रह में शामिल रचनाओं में सरिता ने जीवन की विडम्बनाओं को शब्द देने की कोशिश की है। वैसे भी मेरा व्यक्तिगत रूप से यह मानना है कि की जब कोई नवोदित कवि कुछ नया लिखने का सोच रहा होता है तो हमे उसका उत्साहवर्धन करना चाहिए क्योंकि वह नया रचनाकार दुनियां में कुछ अच्छा करना चाहता है।हो सकता है उसकी भाषा, शब्द संयोजन कमजोर हो लेकिन जो कार्य वह करना चाहता है अर्थात कविता लिखना चाहता है तो यह तय है कि उसका उद्देश्य तो पवित्र है।
सुबह की धूप का उगना कविता है तो साँझ को सूरज का ढ़लना भी एक कविता है।होली के गीत गाना कविता हो जाता है तो दीवाली के दीपों का प्रज्वलन कविता की सुंदर बानगी है। कविता के अनेक रंग हैए अनेक रूप हैं और अनेक मायने हैं। कविता कभी जीवन का लिबास हो जाती है तो कभी नदी के प्राकृतिक रूप में ढल कर अपने होने का एहसास करा जाती है।दरअसल जिस भी भाव में संवेदना है वह कविता सरीखी हो जाती है। इस कविता संग्रह ढाई आखर के रचनाकार एक नवोदित मगर एक समर्पित भाव के कवि हैं। वे मूलतः छंदों में लिखते हैं। उनके छंद फेसबुक पर फेसबुक के अनेक साहित्यिक समूहों पर धूम मचाते पढ़े जा सकते हैं। संभवतः ऐसा कोई भी रनिंग ग्रुप नहीं होगा जिसमें उनके छंदों का पदार्पण न हुआ हो। बलबीर सिंह वर्मा फेसबुक के कई ग्रुप के चहेते रचनाकार हैं और उनके छंद विभिन्न प्रतियोगिताओं में शताधिक अवार्ड सम्मान पुरस्कार प्रशंसा पत्र सांत्वना पत्र ग्रहण कर चुके हैं और उनकी यह काव्य यात्रा निरंतर बढ़.चढ़कर जारी है।
नदी में तृप्त आनंदित और शीतलता का विशेष गुण होता है। वह जब अपनी मंजिल की ओर बढ़ती है, तो राह में आने वाली अवरुद्धता और बाधाओं रूपी चुनौतियों को स्वीकारते बढ़ती है। नदी का पर्याय सरिता है। सरिता की प्रकृति प्रवाहित होना है, यद्यपि प्रवाह का भाव देने और शब्द को अलंकृत करते संस्कृत के इस सुंदर शब्द संहिता का प्रयोग स्थान.स्थान पर किया जाता रहा है।
ज़िन्दगी में अगर प्रेम रस को जीवंत करने वाला झूमता गाता वसन्त है, तो तड़प और वेदनाओं से परिपूर्ण बेहद नीरस बना देने वाली बयार भी है। और इनसे जूझने वाली कोशिशें भी । जिसे शक्ति प्रदान करती गजलें। प्रेम मुहब्बत, तड़प और मानवीय पीड़ा को कलात्मक में ढालती गज़ल अपनी सहज और अलंकृत शैली में एक नई शक्ति एक नई ऊर्जा प्रदान कर जाती है
चाँद को चाँद चाहिए, फिर मैं इक और चाँद कहाँ से लाऊं। इस जहाँ में नामुमकिन है तो, इक नया जहाँ बनाऊं। सुना है तू चैदहवीं का चाँद, तेरे नैनों से नूर बरसता है। चाँद तुझसे शरमाता है, होठों से शुरूर टपकता है।
MYSTICA is a collection of eighty poems from the golden pen of honorable poet Sunita Singh which blossomson the side lines of a Poetic highway of revelations. All real poetic love experience and bit more a whole, embodied, and engaged with in a poetic life journey from the mind- set of an upcoming poet are well crafted in her fabulous, lovely poems in this book of poetry,Mystica.
Reviews
There are no reviews yet.